थानाध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांवरियों को किए रवाना

थानाध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांवरियों को किए रवाना

आलापुर अम्बेडकर नगर

सनातन धर्म के पवित्र श्रावण मास में बाबू साहब कांवरिया संघ बहरामपुर का शिवभक्तों से सजा हुआ हर हर महादेव के नारे से गूंजता कांवड़ियों का एक जत्था भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद तथा आलापुर थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पावन धाम अयोध्या के लिए पूरे धूमधाम से रवाना किया गया | मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने कहा कि कांवड़ यात्रा से संकल्प शक्ति के साथ आत्मविश्वास जागृत होता है | कहने को तो ये धार्मिक आयोजन भर है लेकिन इस पवित्र त्यौहार का सामाजिक सरोकार भी है | वहीं थाना प्रभारी आलापुर ने सभी कांवरियों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व एकाग्र होकर कांवर यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया | शासन के मंशानुरूप कावड़ यात्रा के मद्देनजर कावड़ यात्रियों के स्वागत लिए आलापुर तहसील प्रशासन की ओर से पहली बार बनवाये गये स्वागत द्वार एवं लगवाए जा रहे कट आउट की कांवरियां संघों के साथ-साथ क्षेत्रवासी भी सराहना कर रहे हैं | इस दौरान ब्रह्मदेव निषाद आशुतोष निषाद आदित्य पाण्डेय आनन्द कुमार सुधाकर गौतम रवीन्द्र कुमार रामचन्द्र निषाद अर्जुन कुमार निर्भय सिंह हरिश्चन्द्र निषाद बलिराम निषाद प्रकाश गुप्ता कमलेश चतुर्वेदी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे |