प्रियांक रंजन बने यूपी जल निगम कर्मचारी संघ के ज़िला संयुक्त सचिव

अमित श्रीवास्तव

शिवग्गढ़ रायबरेली। 2 अगस्त शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय एवम ग्रामीण कर्मचारी यूनियन जनपद इकाई रायबरेली का द्विवार्षिक चुनाव, प्रांतीय अध्यक्ष व केन्द्रीय परवेक्षक राम सनेही यादव महामंत्री व चुनाव अधिकारी ज्योति श्रीवास्तव, की देख रेख में संगठन मंत्री हसन अली के सहयोग से एवम कार्यालय सचिव यूनियन विधान एवम कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित नियमों तथा उपनियमों के अनुसार संपन्न कराया गया। जिसमें यूनियन की जनपद इकाई रायबरेली के पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए। ओम प्रकाश शुक्ला को निर्विरोध रूप से निर्माण खंड यू पी जल निगम (नगरीय) रायबरेली का ज़िला अध्यक्ष घोषित किया गया, सुरेश कुमार यादव व मनोज कुमार पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा को जिला सचिव व शिव प्रसाद प्रजापति को संगठन सचिव निर्विरोध चुना गया। शिवगढ़ नगर पंचायत के पूरे पाण्डेय निवासी प्रियांक रंजन मिश्र ऊर्फ अंकुर मिश्र को संयुक्त सचिव चुना गया है। प्रसार मंत्री के रुप में मो फारुख तथा प्रमोद कुमार बाजपेई कोषाध्यक्ष चुना गया। पूरे पाण्डेय निवासी अत्यंत सरल एवम सौम्य स्वभाव के धनी प्रियांक रंजन मिश्र ऊर्फ अंकुर मिश्र को सयुक्त सचिव बनाए जाने पर शिवगढ़ क्षेत्र वासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।