हरदोई पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या का किया खुलासा, क्षत विक्षत अवस्था में खेत में मिला था शव, गांव के ही एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा चल रहा फरार

हरदोई। सांडी इलाके में क्षत विक्षत अवस्था में मिली नाबालिग लड़की का पुलिस ने खुलासा किया है। सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए थे। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थी। पुलिस ने घटना में शामिल गांव निवासी मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया है।

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के कुंदरौली सादिकपुर में सोमवार की रात एक नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला था। जिसमें रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने स्थानीय पुलिस को जल्द ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आज गांव निवासी मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया है। जिसको पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सांडी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो उसी गांव का रहने वाला है। जिसमें एक आरोपी फरार है उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्य हत्यारोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जायेगी।