डम्पर पलटने की वजह टूण्डला एटा मार्ग रहा एक घण्टे जाम

मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे थाना रजावली में एक गिट्टी से भरा डम्पर संख्या RJ11 5706 टूण्डला से एटा की तरफ जा रहा था। राहगीरों के अनुसार चालक को झपकी आने की वजह से डम्पर तजापुर चौकी के पास ग्राम रामगढ़ वाले रास्ते के नजदीक टूण्डला एटा मार्ग पर तिरछा पलट गया। ग़नीमत रही कि डम्पर के पलटने से कोई बड़ा हादसा नही हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उल्टी साइड पड़े पानी के पाइप पर चढ़ने की वजह से हुआ और देखते ही देखते डम्पर पूरी सड़क पर तिरछा पलट गया।नजदीक ही तजापुर पुलिस चौकी और थाना रजावली होने की वजह तुरन्त ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य मे जुट गई। देखते ही देखते टूण्डला एटा मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। सुबह के समय इस तरह डम्पर पलटने की वजह दैनिक ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
थाना पुलिस ने जल्द ही हाइड्रा मंगा कर डम्पर को मार्ग से हटवा कर यातायात सुचारु कराया।लगभग 1 घण्टे टूण्डला एटा मार्ग पर जाम लगा रहा।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: