एसपी का पीआरओ बनकर डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को साइबर क्राइम पुलिस ने धर दबोचा। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने किया घटना का खुलासा।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत

एसपी का पीआरओ बनकर डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को साइबर क्राइम पुलिस ने धर दबोचा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने किया घटना का खुलासा।

पीलीभीत एसपी का पीआरओ बनकर डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी कर धनराशि ठगने वाले साइबर अपराधी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के द्वारा बताया गया है
साइबर अपराध सम्बन्धी अभियोगों के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत आईटी एक्ट में गिरफ्तार आरोपित के द्वारा फोन कॉल पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत का पी०आर०ओ० बनकर वादी डॉ० मो० युसुफ जमाल खान निवासी ब्लॉक रोड कस्बा व थाना पूरनपुर से 10,000/- रूपये की धनराशि की ऑनलाइन धोखाधड़ी के सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त का सफलता पूर्वक अनावरण करते हुये आरोपित अभिषेक शुक्ला पुत्र दया शंकर निवासी गोला गोकरननाथ को घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिसमें वादी मुकदमा द्वारा बताया कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर अपने मोबाइल से सुविधा शुल्क हेतु दस हज़ार रूपयों की मांग की गयी।जिस पर वादी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर गूगल पे पर दस हज़ार रुपये ट्रांसफर कर दिये गये।आज साइबर पुलिस द्वारा आरोपित अभिषेक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजा जा रहा है।