पीलीभीत जनपद में बाजार से घर वापस लौट रहे 70 वर्षीय वृद्ध को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,हुई मौत।परिजनों में मचा कोहराम।

पीलीभीत में बाजार से घर वापस लौट रहे 70 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,हुई मौत।परिजनों में मचा कोहराम।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रमपुरा मिश्र निवासी 70 वर्षीय ओमकार पुत्र बिहारी लाल कश्यप को कंजानाथ पट्टी बाजार से पैदल घर वापस आते समय ग्राम रमपुरा मिश्र के समीप पेट्रोल पंप के पास एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,जिसमें ओमकार कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए,सूचना पर थाना जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला मय पुलिस बल ने गंभीर रूप से घायल ओंकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद भेजा जहां डॉक्टर कमलेश गंगवार के द्वारा घायल ओमकार को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।वहीं दुर्घटना कर अज्ञात वाहन फरार होने में कामयाब हो गया है।मृतक वृद्ध के परिजनों में कोहराम बचा हुआ है।