पूरे उत्तर प्रदेश कही नही है ऐसा लोकप्रिय विधायक अपने क्षेत्र के विकास कार्यों व अपने क्षेत्र की सम्मानित जनता,किसान,मजदूर गरीब मजलूमों के लिए हर प्रयास करने में जुटे रहता है।

बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा विधायक हंसु राम अधूरे विकास कार्यों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलकात की।

बेल्थरा रोड विधानसभा में ट्रामा सेंटर बनाने की मांग रखी।

बेल्थरा रोड विधायक हंसु राम अपने विधानसभा क्षेत्र की तमाम खराब जर्जर सड़को को पुननिर्माण,शिक्षा,पेयजल,बिजली कटौती,व किसानों की समस्या,जैसे तमाम मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा किए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी से उनके 05-कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास राजधानी लखनऊ पर बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा के विधायक हंसू राम मिले।

बेल्थरा रोड में ट्रामा सेंटर बनाने,बरौली से बनकटवा मार्ग को लेकर शासन से स्वीकृति, विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य खराब सड़को के पुननिर्माण,शिक्षा,पेयजल एवं बेल्थरा रोड विधानसभा के उत्थान से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया।

पत्रकार मोहम्मद सूफियान।