हरदोई में खेत कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट के बाद एक पक्ष ने की फायरिंग, दो लोग हुए गंभीर घायल

हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के जरैला गांव में कृषि भूमि की कब्जेदारी को लेकर विवाद दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें मारपीट के बाद एक पक्ष ने फायरिंग की है। इस घटना में नया बंगला निवासी दो लोग ब्रजेश और मान सिंह यादव घायल हुए है। जिनको सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया। जहां से उनको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बिलग्राम थाना क्षेत्र के नया बंगला के धीरू,राजीव,भानू यादव और ब्रजेश व मान सिंह यादव के बीच खेत कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें पैमाईश के बाद एक पक्ष कब्जा कर रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात आगे बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। फिर क्या था एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर फायरिंग कर दी। जिसमें ब्रजेश व मान सिंह यादव घायल हो गए। जिनको सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर जायज़ा लेने पहुंचे हैं।

मामले में एएसपी पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि बिलग्राम थाना क्षेत्र के जरैला में कृषि भूमि की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें दो लोग ब्रजेश और मान सिंह यादव घायल हुए है। जिनको सूचना पर पीआरवी 112 ने सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति सामान्य है। परिजनों से तहरीर ली जा रही है, मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई कराई जायेगी।