मोहर्रम पर्व से एक दिन पहले सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर पीलीभीत एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने खमरिया पुल में ताजिया रखने की जगह का स्थलीय निरीक्षण किया,जिम्मेदारों को उपद्रवियों से निपटने

ब्रेकिंग

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

मोहर्रम पर्व से एक दिन पहले सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर पीलीभीत एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने खमरिया पुल में ताजिया रखने की जगह का स्थलीय निरीक्षण किया।

ताजिया रखने की जगह को किया गया चिन्हित।

पुलिस के द्वारा खमरिया पुल गांव के शरारती तत्वों को नजर बंद कर दिया गया है।

एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने सीओ सदर विधि भूषण मौर्य, कोतवाल जहानाबाद संजीव कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी शाही महेंद्र सिंह,एलआईयू से होरीलाल रावत के साथ भारी पुलिस बल लेकर किया फ्लेग मार्च।

फ्लैग मार्च के दौरान एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने मोहर्रम पर्व पर निकाले जाने वाले ताजिया का भी निरीक्षण किया है,ताजियादारों से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई है।

मौके पर उपस्थित प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद संजीव कुमार शुक्ला को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ध्यान रहे,पिछली बार जरा सी चूक पर खमरिया पुल में दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ था।

जिसकी सूचना पर स्वयं मंडल आयुक्त सौम्या अग्रवाल एवं आईजी बरेली परिक्षेत्र बरेली डॉ राकेश सिंह को स्वयं मोर्चा संभालने के लिए घटनास्थल खमरिया पुल आना पड़ा था।

इस बार पीलीभीत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग कोई भी चूक करना नहीं चाहता है।

मीडिया को जानकारी देते हुए पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया है मोहर्रम पर्व पर रात भर ताजिए निकाले जाएंगे, स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिम्मेदारों को उपद्रवियों से निपटने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।