कुचामन के विमल पारीक को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया

अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन तिवारी ने संघ का विस्तार करते हुए नागौर जिला संगठन मंत्री के पद पर कुचामन सिटी निवासी विमल कुमार पारीक को मनोनीत किया गया है। मनोनयन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल गौड़, अजमेर संभागीय अध्यक्ष भवानीशंकर उपाध्याय, नागौर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अनुशंसा से किया गया है। विमल पारीक संपूर्ण नागौर जिले में संघ के सदस्य बनाने ,कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है। इनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण नागौर जिले में रहेगा व इनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 तक रहेगा।