मॉडल रनिंग रूम लुधियाना में कुल 67 वातानुकूलित कमरें है, महिला व पुरुष लोको पायलटों के लिए अलग-अलग कमरें की व्यवस्था है

फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्तर रेलवे के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर स्थित ड्राईवर एवं गार्ड रनिंग रूम में मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी द्वारा अवगत कराया गया।
लोको पायलट रेलवे परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। लोको पायलट की ड्यूटी सुरक्षा व संरक्षा से सम्बन्धित है। लोको पायलट को अपनी ड्यूटी के दौरान काफी सतर्क रहना पड़ता है, इसीलिए वे जब ट्रेन चलाकर आते हैं तो उनका शरीर और दिमाग दोनों ही थक जाते हैं। जब लोको पायलट अपने मुख्यालय से बाहर होते है, तब एक यात्रा पूरी होने पर वे आराम के लिए रनिंग रूम में आते हैं। रनिंग रूम में लोको पायलट को अपने घरेलू वातावरण जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं मिलती है।
पिछले 10 वर्षों में लोको पायलटों की कार्य स्थितियों में बड़े सुधार किए गए है। अब, रनिंग रूम में काफी सुधार किए गए है। लोको पायलटों को अपनी ड्यूटी के निर्धारित घंटे के अन्दर विश्राम प्रदान किया जाता है। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर स्थित मॉडल रनिंग रूम में लोको पायलट के लिए आधुनिक व मुलभूत सुविधाएँ उपलब्ध है। मॉडल रनिंग रूम लुधियाना में कुल 67 वातानुकूलित कमरें है, महिला व पुरुष लोको पायलटों के लिए अलग-अलग कमरें की व्यवस्था है। प्रत्येक कमरे में दो बेड, एक टेबल तथा दो कुर्सियां उपलब्ध है। यहाँ 24 घंटे रिसेप्शन ऑनलाइन बेड बुकिंग की सुविधा के साथ उपलब्ध है। यहां रनिंग रूम में लोको पायलट RRMS एप के माध्यम से रनिंग रूम ऑनलाइन बुक कर सकते है। यह रनिंग रूम क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम ISO 9001:2015 के द्वारा प्रमाणित है। यहां रियायती दर पर खाना उपलब्ध है,ठंडा पीने के पानी के लिए दो वाटर कुलिंग मशीन आर.ओ. की सुविधा के साथ, पुर्णतः स्वचालित वाशिंग मशीन की सुविधा, पैरों को आराम देने के लिए फुट मसाजर की सुविधा, तनावमुक्त रहने के लिए पुस्तकालय, जिम, योग करने के लिए मेडिटेशन रूम, बड़ा पार्क, इंडोर व आउटडोर गेम आदि की सुविधा उपलब्ध है। फिरोजपुर मंडल के रेल प्रशासन द्वारा मॉडल रनिंग रूम में उपलब्ध कराए गए इस पहल को मीडिया बंधुओं ने काफी सराहना की।