पीलीभीत में योगी आदित्यनाथ ने बाड़ ग्रस्त क्षेत्र का किया हवाई दौरा,जानी समस्याएं। सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा,मुख्यमंत्री का दौरा फ्लॉप शो रहा।

पीलीभीत में योगी आदित्यनाथ ने बाड़ ग्रस्त क्षेत्र का किया हवाई दौरा,जानी समस्याएं।

सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा,मुख्यमंत्री का दौरा फ्लॉप शो रहा।

राजेश गुप्ता पीलीभीत।

यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पीलीभीत जनपद मे बाढ़ ग्रस्त एरिया का किया गया हवाई दौरा।अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज पीलीभीत जनपद के वाड़ ग्रस्त एरिया का हवाई दौरा किया है।इस दौरान पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद,गन्ना विकाश एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, पीलीभीत जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के अलावा अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।आपको बता दें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बाढ़ से ग्रसित ग्रामीणों से बातचीत कर उनके हाल को जाना है।मुख्यमंत्री के द्वारा बाड़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण भी किया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के लोगों से मुलाकात की।उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों से कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ है, सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। साथ ही,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कुशलतापूर्वक राहत कार्य संचालित करने के निर्देश भी दिए।
वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है मुख्यमंत्री जी ने आज पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया,जो मात्र एक औपचारिकता थी।अपनी फसलें और घर गंवा चुके बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री जी से बड़ी उम्मीद थी कि वह उनके बीच आएँगे,उनके दुख-दर्द सुनेंगे और संसाधनों के अभाव में जिन लोगों को जान माल का नुकसान हुआ उनकी दिक्कतों को दूर करेंगे।
लेकिन सब कुछ इसके विपरीत हुआ अधिकारियों ने जो दिखाया वही मुख्यमंत्री ने देखा उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए आए जाने वाले करोड़ो रूपए के बजट की समीक्षा तक नही की इतना पैसा किस तरह बहा दिया गया।
क्या ऐसे बचेगा पीलीभीत ?ऐसे बचेंग प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाके।मुख्यमंत्री जी को, औपचारिकताएं छोड़ धरातल पर आना चाहिए और जनता के दुख तकलीफ समझिए।आज का दौरा फ्लॉफ शो के सिवा कुछ भी नही।