जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले में ब्यापत समस्याओं के निराकरण हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया गया आयोजन।

जिले में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट घेराव।।

जिला प्रशासन ने अतिशीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।।

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवम् जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में गौरेला पेंड्रा मरवाही में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु आज सेमरा तिराहा में विशाल धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया जिसमे सैकड़ो कांग्रेस जन सामिल हुए। जिले में व्याप्त प्रमुख समस्या जिसमें अघोषित बिजली कटौती, लचर कानून व्यवस्था, राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, जल जीवन मिशन के अधूरे निर्माण कार्य, भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई वृद्धि, यातायात की समस्या, जर्जर स्कूलों का सुधार, रेत की समस्या, मरवाही वन मंडल में मनरेगा योजना के तहत किए गए भ्रष्टाचार, किसानों के खाद बीज की उचित व्यवस्था तथा आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटना पर रोक लगाने सहित कुल 14 प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिए आज धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है जिस पर जिला प्रशासन के द्वारा अति शीघ्घ्र सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया है। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा की सभी १४ माँगो पर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त हो,जैसा की प्रशासन ने आश्वस्त किया है,जिससे आम जिलावासी परेशान है,जिले में सभी तरफ़ लूट मची है,उसे बंद किया जाये,जिला प्रशासन उक्त सभी माँगो पर निराकरण नहीं किया तब उग्र आंदोलन १५ दिवस के भीतर किया जावेगा। पूर्व विधायक डाक्टर के. के. ध्रुव ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के राजस्व विभाग में खुली लूट मची है जिस पर रोक लगाई जाए। जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि जिले में रेत परिवहन अवैध वसूली का जरिया बन गया टैक्टर मालिक विरुद्ध 06 विभाग द्वारा कार्यवाही की जाती है। धरना प्रदर्शन में बहुत से वक्ताओं ने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन मो. सादिक खान ने किया। इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, पूर्व विधायक के.के.ध्रुव, प्रदेश सचिव श्रीमती बुंद कुंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जलान,जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गाजमति भानू, नारायण शर्मा, अर्चना पोर्ते, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गण बेचू सिंह अहिरेश,अमोल पाठक, प्रशांत श्रीवास, वीरेंद्र सिंह बघेल, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मसीह, हरीश राय, रामरत्न पेंद्रों,वैभव तिवारी, संतोष ठाकुर, पवन सुल्तानिया, गुलाब सिंह राज, ओमप्रकाश बंका, मो. समीम शेख, पंकज तिवारी, रमेश साहू, आलोक शुक्ला, पवन केशरवानी, मनीष केशरी, सादिक खान, सुनीता तिमोथी, प्रदीप दुबे, गिरजा रानी पोटाम, श्रीमती जलेस सिंह, सहाना बेगम, तेज प्रताप राजपूत,मंजू सिंह ठाकुर, कलीराम मांझी, शिव शर्मा, श्रीमती विद्या राठौर, शिवांश दुबे, मो.नफीस, शंकर लाल साहू, बाला कश्यप, अमित पाठक,बलदेव यादव, शारदाचरण पसारी, शंकर पटेल, मो.आमिर अली, अनिल ठाकुर, अनुज ताम्रकार, मो.इंद्रिश अंसारी, जगदीश यादव, रवि राय, रियांस सोनी, एस. शर्मा, पारस वासुदेव,आयशा बेगम,अमित तिवारी, सविता राठौर,मालती वाकरे, रेखा तिवारी, संतोष मलैया, भोला नायक,अजय राय, लक्ष्मण राजपूत, शिरीष दुबे, मुद्रिका सिंह, महेंद्र शुक्ला, मनोज साहू, निलेश गुर्जर, सिया बाई यादव, मोहम्मद जमील इराकी, अनिल साहू, जयलाल सोनवानी, रामरतन, गणेश मार्को, विकास शर्मा,शकुतला रजक, प्रेमवती कोल, मो. अनस, मो. हसनैन,अनुनय लाल, व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता सामिल रहे।