पीलीभीत में अमरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में वन विभाग के द्वारा किया गया वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन,धरती को हरा भरा करने के लिए एक पौधा मां के नाम अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम स

अमरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में वन विभाग के द्वारा किया गया वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

धरती को हरा भरा करने के लिए एक पौधा मां के नाम अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने लगाया।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में तहसील अमरिया के राजकीय इंटर कॉलेज में आज वन विभाग के द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख अमरिया सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह की अध्यक्षता में किया गया है।कार्यक्रम के दौरान इंटर कॉलेज के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने विद्यालय की छात्र-छात्राओं के साथ छायादार,फलदार और शोभाकर वृक्षों का वृक्षारोपण किया है। इसके अलावा वन विभाग के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ एक संगोष्ठी को आयोजित कर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है।निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जीती गई छात्र-छात्राओं को ब्लॉक प्रमुख के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है,इसके अंतर्गत आज 4 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख अमरिया निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के द्वारा फलदार, छायादार और शोभाकार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया है।इस दौरान अमरिया राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह श्याम सिंह के अलावा अंजनी कुमार श्रीवास्तव प्रभागीय वन अधिकारी पीलीभीत, पीयूष मोहन श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरिया,कौशेंद्र कुमार यादव वनरक्षक शामिल रहे हैं।