Kanpur-पत्नी ने गंगा मे छलांग लगा कर जान दी, पति ने खुद की आत्म हत्या की कोसिश......

कानपुर में पत्नी ने गंगा में कूदकर जान दी

:-बीवी की मौत के बाद पति ने खुद को चाकू मार घायल किया.....

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशुनपुर गांव में सोमवार देर शाम घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने गंगा में कूदकर जान दे दी। पत्नी की मौत से आहत पति ने चाकू से अपने गले में वार कर सुसाइड करने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक महाराजपुर क्षेत्र के किशुनपुर निवासी प्रताप का (28) वर्षीय बेटा सोमेंद्र उर्फ महेंद्र की शादी गत वर्ष जनवरी में लखनऊ की रूपा से हुई थी। सोमेंद्र जाजमऊ स्थित फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार को देर शाम लगभग 7 बजे सोमेंद्र व रूपा में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद रूपा गुस्से में घर से बाहर निकली और गंगा में छलांग लगा दी। रूपा को डूबता देख सोमेंद्र व गांव अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर हालत में गंगा से बाहर निकाला। लेकिन थोड़ी देर में रूपा की मौत हो गई। इसी बीच पति सोमेंद्र ने वहीं गंगा किनारे ही चाकू से अपनी गर्दन पर कई वार कर लिए। अधिक खून बहने से वो वही पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में सोमेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं महाराजपुर पुलिस ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं इस सम्बंध में एसीपी चकेरी पूर्वी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में देर शाम घरेलू विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी रूपा ने गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के सदमे से आहत पति सोमेंद्र ने गर्दन पर चाकू से वार कर अपनी जान देने का प्रयास किया है। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।