प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील रसड़ा में वितरित हुआ परिचय पत्र

रसड़ा(बलिया) प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील रसड़ा के सदस्यों का परिचय पत्र वितरण रविवार को हुआ। परिचय पत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र और जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने वितरित किया। इस आयोजन में पूर्वांचल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की मौजूदगी भी रही। रसड़ा प्यारेलाल चौराहे पर तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के कैंप कार्यालय पर तहसील संगठन की बैठक में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मान और सदस्यों का सम्मान ही हम सबकी की प्राथमिकता है। पूर्वांचल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भी संगठन की रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र नाथ सिंह ने सदस्यों को मजबूती से संगठन हित में कार्य करने की सलाह दी। बैठक में सभी सदस्यों को संगठन का परिचय पत्र वितरित किया गया। बैठक में मतलूब अहमद, संजय शर्मा, शिवजी वागले, जफर अहमद, गोपाल जी गुप्ता, हरिंद्र वर्मा, ओपी वर्मा, संतोष सोनी, कृष्णा शर्मा, श्याम कृष्ण गोयल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद और संचालन जिला महासचिव शशिकांत ओझा ने किया।