हरदोई में नए कानूनों को लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन, SP और JD ने शहर कोतवाली में लोगों को किया जागरूक, कहा- 1 जुलाई से लागू हो रहे है नए कानून

हरदोई। 1 जुलाई से देश भर में लागू हो रहे नए कानूनों को लेकर शहर कोतवाली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी और जेडी ने कानूनों के बारे में संभ्रांत लोगों को जानकारी दी। साथ ही सभी से नए कानूनों का प्रचार प्रसार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नए कानून लागू होने से आम जनमानस को और राहत मिलेगी।

हरदोई में नए कानूनों को लेकर पुलिस विभाग ने प्रचार- प्रसार का आयोजन किया। शहर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में एसपी केशव चंद गोस्वामी और जेडी-एसपीओ ने नए कानूनों के बारे में संभ्रांत लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से लागू हो रहे नए कानूनों को आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है। इन कानूनों के जरिए लोगों को राहत मिलेगी और उनको बिना दौड़ भाग किए न्याय मिल सकेगा। बहुत सी धाराओं में परिवर्तन किया गया है और उनके स्थान पर बहुत सी धाराओं को जोड़ा गया है। यह कानून आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए है। किस तरह से आम जनमानस को बेहतर सुविधा मिले, इसका कानून में खास ध्यान रखा गया है। इन कानूनों के लागू होने से जनता को काफी हद तक लाभ प्राप्त होगा और उनको न्याय मिलेगा।

समाजसेवी आरिफ खान शानू ने कहा कि नए कानून लागू होने से आम जनमानस को बहुत फायदे होंगे। इसके जरिए वह आसानी से न्याय पाने में सफल होंगे। बहुत सी धाराएं जोड़ी गई है जो जनता के लिए बेहतर साबित होगी। इन कानूनों से आम जनमानस को जल्द ही न्याय मिलेगा।