हरदोई में विपक्षी पर झोपड़ी में आग लगवाने का आरोप, दो गाय -भैंस और पड़वा की झुलसकर मौत, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव में एक युवक घर के बाहर झोपड़ी रखे हुए है। जिसमें वह अपने गौवंश बांधता था। आरोप है कि झोपड़ी में विपक्षी ने आग लगवा दी। जिससे चार गौवंश झुलस गए और उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मल्लावां थाना क्षेत्र के नयागांव में सुरेश का परिवार रहता है। जिसका हरिपाल के साथ विवाद चल रहा था। सुरेश घर के बाहर झोपड़ी डालकर गौवंशों को पालता था। आरोप है कि झोपड़ी में हरिपाल ने जान से मारने की नियत से आग लगवा दी। जिससे दो गाय,एक भैंस और एक पड़वा झुलस गया और उनकी मौत हो गई। आग लगाने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके बाद पीड़ित सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे परेशान पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर है। इस आगजनी की घटना में पीड़ित का लाखों का नुकसान हुआ हैं।