गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया विकासखंड से रमेश लोधी उर्फ राकेश कुमार को प्रतिनिधि किया नियुक्त।

गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया विकासखंड से रमेश लोधी उर्फ राकेश कुमार को प्रतिनिधि किया नियुक्त।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

जन समस्याओं के निस्तारण हेतु गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विकासखंड अमरिया के लिए रमेश लोधी उर्फ राकेश कुमार निवासी ग्राम मुगला खेड़ा ब्लाक अमरिया जनपद पीलीभीत को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है।आज इसी क्रम में ग्राम नवदिया के पूर्व प्रधान मेवाराम लोधी के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि रमेश लोधी उर्फ राकेश कुमार का अमरिया ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह तथा क्षेत्रीय नेता मानसिंह के द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत सत्कार किया गया है।इस दौरान ग्राम प्रधान बिसेन मोहम्मद सद्दाम,जमुना प्रसाद मौर्य,विशाल गुप्ता धन सिंह,देवी लोधी,साधन सहकारी समिति बरात बोझ के अध्यक्ष लीलाधर,जगदीश के अलावा सेक्टर 8 के सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।