श्रद्धा के साथ पुण्यतिथि पर याद किए गए जननायक विरसा मुंडा

आलापुर (अंबेडकर नगर) | जनपद के अकबरपुर विकास खंड के हरिशंकर गंज चौराहे पर 9 जून 2024 को आदिवासी जननायक धरती के अवतारी भगवान विरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक श्रद्धा के साथ मनाई गई। मालूम हो कार्यक्रम में जननायक विरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर लोगों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को आयोजित करने वाले अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार गोंड ने कहा कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए और शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक गोंड एडवोकेट,कवि,सामाजिक कार्यकर्ता,गोंड महासभा जिलाध्यक्ष,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एससी एसटी प्रकोष्ठ सपा,सुरेश गोंड,लालमणि गोंड पत्रकार जिला उपाध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा, देवेंद्र गोंड,सुरेश गोंड,सुजीत कश्यप,रामपूजन गोंड,विनोद गोंड,आनंद प्रकाश गोंड,अमित गोंड(प्रधान),कुंदन कश्यप आदि सैकड़ों गोंड समाज के लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किए।