रजावली थानाक्षेत्र में अज्ञात चोरो ने पाँच घरों में किये हाथ साफ

फ़िरोज़ाबाद।थाना रजावली क्षेत्र के एक गांव के पांच घरों में फिल्मी स्टाइल में चोरी हुई है।शनिवार रात्रि में जिन पांच लोगों के घरों में हुई चोरी की घटना की जानकारी प्रातः उठने के बाद परिजनों को हुई है। लाखों रुपए की चोरी की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया उक्त जानकारी रजावली थाना पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी कर जांच पड़ताल में जुटी है।
शनिवार रात्रि में थाना रजावली के गांव सेवला में एक ही रात में बदमाशों ने एक-एक कर पांच घरों को शिकार बनाया सभी घरों में चोरी सकुशल करके निकल गए उसके बाद परिजनों को जानकारी हुई है। अखंड प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय हरी सिंह नहीं बताया है। कि उनके घर से बदमाश 40 लाख रुपए का सोना एवं 10 लाख रुपए की नगदी कुल 50 लाख रुपए की बदमाश चोरी कर ले गए गर्मी की छुट्टी में उनके घर पर दो बहन आई थी उनका भी कुछ सोना था वह भी बदमाश ले गए उक्त घटना की परिजनों को जानकारी प्रातः हुई है।
दूसरी घटना राघवेंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र पाल सिंह के हुई है। उन्हें भी कोई घटना की जानकारी नहीं हुई उनके यहां से भी ₹400000 नगदी और ₹400000 का सोना कुल ₹800000 की चोरी हुई है। वहीं अरविंद उर्फ कन्हैया पुत्र रनवीर सिंह के यहां से ₹30000 का नगदी एवं सोना गया है। उनको भी कोई भी चोरी की जानकारी नहीं हुई सुबह आंख खुलने पर हुई है। इसके अलावा एक अन्य घटना विकास जादौन पुत्र लाल साहब के यहां घटी है। उनके यहां से लगभग डेढ़ लाख रुपए का सोना चांदी चोरी हुआ है। वही एक शादी वाले घर कमल सिंह पुत्र सोनपाल सिंह प्रजापति के यहां से अंगूठी एवं जंजीर के अलावा शादी के लिए रखे हुए रुपए चले गए। इन पांचो घटनाओं में से सभी को प्रातः जानकारी हुई है। तब एक दूसरे ने बताया है।उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ गांव में जांच में जुटी हुई है पुलिस सभी एंगल से जांच में लगी हुई है।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: