नई दिल्ली में हुई NDA की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को चुना देश का प्रधानमंत्री।

नई दिल्ली, सिटी अपडेट संवाद: भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है।

हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए के नेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं।

श्री मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।

प्रस्ताव सर्वसम्मति से बुधवार दिनांक 05 जून, 2024 को नई दिल्ली में पारित हुआ।