पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद लोकसभा चुनाव लगभग डेढ़ लाख से ऊपर जीते,घोषणा होना बाकी।

**पीलीभीत 26 लोकसभा अपडेट*--
पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद लोकसभा चुनाव लगभग डेढ़ लाख से ऊपर जीते,घोषणा होना बाकी।मीडिया से बोले जितिन प्रसाद?जमकर होगा विकास।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद की जीत लगभग डेढ़ लाख वोटो से होना तय हो गई है सिर्फ घोषणा होना बाकी है।आपको बता दें पीलीभीत लोकसभा सीट पर पूर्व में मेनका गांधी और वरुण गांधी का कब्जा बरसों से रहा है, वहीं भाजपा ने इस बार वरुण गांधी को टिकट न देकर लोक निर्माण विभाग से कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को सांसद के रूप में पीलीभीत लोकसभा सीट से उतारा था।वहीं पीलीभीत की जनता ने जितिन प्रसाद को भारी बहुमत से जीत के नजदीक पहुंचा दिया है।वहीं सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार अपनी हार को स्वीकार करते हुए चले गए हैं। आपको बता दें पीलीभीत में भाजपा जितिन प्रसाद 5,24,679 मिले मत हैं वहीं सपा के भगवत सरन गंगवार को 3,73, 048 मत मिले है तथा
बीएसपी के अनीस अहमद को 76,017 मिले हैं।पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यासी जितिन प्रसाद ने 1,51, 271 मतों से सपा के भगवत शरण पर गंगवार को परास्त किया है।हालांकि मतगणना अभी चल रही है।जितिन प्रसाद डेढ़ लाख से ज्यादा जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है।वही मीडिया को जानकारी देते हुए जितिन प्रसाद ने कहा है पीलीभीतमें जमकर विकास होगा।