रोडवेज ने मारी ब्रेजा गाड़ी और टैम्पो में टक्कर, पांच की मौत आठ घायल

फ़िरोज़ाबाद/रजावली। थाना रजावली के ग्राम रामगढ़ पर अदिति गार्डन के सामने एक टैम्पो , ब्रेजा कार और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे 5 लोगो की मौत हो गयी। 8 लोग घायल हो गए है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो टैम्पो आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टैम्पो में चालक सहित आगे बैठी सभी सवारियों की मौत हो गयी। मार्ग से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एटा की तरफ से टूण्डला की ओर जा रही एटा डिपो की रोडवेज बस ने टूण्डला की तरफ से आ रहे टैम्पो और ब्रेजा गाड़ी में टक्कर मारी। टक्कर लगने से टैम्पो और ब्रेजा गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। टैम्पो में आगे बैठी सवारियो में से 3 लोगो कार्तिक उर्फ कपिल पुत्र सुनील कुमार उम्र 7 वर्ष निवासी तजापुर, सपना पत्नी नरेश कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी सत्य नगर टापा फ़िरोज़ाबाद, अनिल कुमार पुत्र राजाराम उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी चिलासनी की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य 2 लोगो रेनू पत्नी सुनील कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी तजापुर और टैम्पो चालक मोनू पुत्र नेक सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी चिलासनी की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। कुल मृतकों की संख्या 5 हो गयी।
राहगीर द्वारा थाना रजावली पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गयी। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा पहुँचे और मृतकों और घायलों को तुरन्त जिला अस्पताल और सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुचाया। मृतक स्थानीय होने के कारण जाम की स्थिति से निपटने के लिए थानाध्यक्ष ने तुरन्त क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से किनारे कराया।
घायलों में ब्रेजा गाड़ी सवार शशि पत्नी बालिस्टर, बालिस्टर पुत्र श्रवण कुमार, हिमांशु पुत्र बालिस्टर, नेहा तोमर पत्नी हिमांशु सभी कोपर खुर्द मुरैना मध्य प्रदेश के निवासी है। ये सभी अपनी ब्रेजा गाड़ी से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। अन्य 4 घायल टैम्पो में पिछली सीट पर बैठे थे उनके नाम क्रमशः बॉबी कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी क्वार्सी रामघाट रोड अलीगढ़, रवि कुमार पुत्र महेश पाल सिंह निवासी चिलासनी, रेशमा पुत्री भूप सिंह निवासी केसो घिरोर एवं तजापुर निवासी सुनील कुमार का 1 वर्षीय बच्चा हैं। टक्कर मार कार भागी एटा डिपो की रोडवेज बस को थाना पचोखरा पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर पकड़ लिया गया।
टैम्पो चालक ने टैम्पो में 4 सवारियां पीछे और चालक सहित 5 सवारियां आगे की तरफ बैठा रखी थी। आगे 4 सवारियां बैठ जाने से चालक खुद जरा सी जगह बैठ कर नही कर पाते है टैम्पो को नियंत्रित। यदि पुलिस प्रशासन टैम्पो में इस तरह तादाद से अधिक सवारियां को बैठने पर अंकुश लगाता तो शायद मौके पर हुई मौते बच जाती।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: