भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष को किया गया संगठन से निष्कासित

फ़िरोज़ाबाद।सिटी अपडेट न्यूज़।भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने एक पत्र जारी कर तत्कालीन जिला अध्यक्ष विनीत कुमार सिंह उर्फ बिन्नी को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अनुशासनहीनता के कारण जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद विनीत कुमार सिंह उर्फ बिन्नी को संगठन से निष्कासित किया है ।
बताते चलें जनपद फिरोजाबाद की टूंडला तहसील के गांव मोहबल्ली में किसानों की समस्याओं को लेकर एक महापंचायत का आयोजन भानु गुट के बैनर तले किया गया था जिसमें जिला अध्यक्ष विनीत कुमार सिंह उर्फ बिन्नी की भूमिका संदिग्धता के साथ-साथ अनुशासनहीनता की पाई गई इसको दृष्टिगत रखते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें संगठन से निष्कासित किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासहीनता के चलते पहले भी दिल्ली, नोएडा और गाज़ियाबाद के पदाधिकारियों पर भी कार्यवाही कर चुके है।