पूरनपुर में रामकरन शर्मा बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तहसील अध्यक्ष

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजेश त्रिवेदी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष हरिपाल सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

--पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होने का किया आह्वान--

पूरनपुर,पीलीभीत। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में पूरनपुर के तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी पत्रकार रामकरन शर्मा को सौंपी गई है। साथी पत्रकारों ने फूल माला व मिठाई खिलाकर नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजेश त्रिवेदी की सहमति पर यूनियन के जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह ने पूरनपुर के एक होटल में पत्रकारों के साथ एक अहम बैठक की। पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों को एकजुट होने का आह्वान किया। आपको बता दें कि विगत दिनों श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी ने भारत समाचार के जिला संवाददाता हरिपाल सिंह को पीलीभीत का जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया था। रविवार पूरनपुर के एक होटल में पंहुचे हरिपाल सिंह ने पत्रकारों के सामने आ रही मुसीबतों, चुनौतियों पर चर्चा के बाद रणनीति को लेकर बैठक की। इस दौरान पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को आज पत्रकार की आवश्यकता है। फिर भी आज पत्रकारों के अधिकारो का हनन कर उनका उत्पीड़न किया जाता है।प्रशासन भी पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम करता है। इस पर पत्रकारों को चिंतन और मनन करने की जरूरत है।फिलहाल जिले के किसी पत्रकार साथी के साथ अधिकारो का हनन कर उनका उत्पीड़न किया जाएगा तो उत्तर प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार यूनियन उसके खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देगा ।पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन पूरी तरह तत्पर है। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष हरिपाल सिंह ने सभी पत्रकारों की सहमति पर पूरनपुर तहसील अध्यक्ष रामकरन को घोषित किया।इस दौरान साथी पत्रकारों ने फूल माला व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुकुल कुमार,महेश कौशल,शैलेंद्र शर्मा,मीनू बरकाती,विकास सिंह,दिनेश कुमार,मुकेश तिवारी ,हारून, इजहार खाँ ,अकील अहमद,शिवम शर्मा,प्रशांत शर्मा,सद्दाम हुसैन,वेद प्रकाश,फैजान,अरविंद मिश्रा,बल्देव सिंह सिध्दू आदि मौजूद रहे।