मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है,अब मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हॅू : सोनिया गांधी 

रायबरेली।कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी, जननायक राहुल गांधी,सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने रायबरेली में संयुक्त रूप से अत्यंत विशाल "न्याय संकल्प सभा" को संबोधित किया।हम देश से अन्याय मिटाकर, न्याय की स्थापना करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।इंडिया गठबंधन शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली में विशाल संयुक्त चुनावी जनसभाएं हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, कांग्रेस के नेता श्री भूपेश बघेल, श्री केसी वेणु गोपाल, श्री अविनाश पाण्डेय, श्री प्रमोद तिवारी समेत गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।सभी नेताओं ने रायबरेली से इंडिया गठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राहुल गांधी और अमेठी से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा को ऐतिहासिक वोटों से जिताने की अपील की।रायबरेली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राहुल गांधी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने शिक्षा दी थी कि सबका आदर करो, सबका सम्मान करो।कमजोर की रक्षा करो। जनता के अधिकार के लिए जिससे भी लड़ना पड़े न्याय के लिए लड़ जाओ। डरना मत, क्योंकि तुम्हारी जड़े और परम्पराएं बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली ने हम लोगों को हमेशा आशीर्वाद दिया। मेरा आंचल जीवन भर यहां के लोगों के अशीर्वाद और प्रेम से भरा रहा। आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है। मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हॅू। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे राहुल को अपना मान कर रखना।राहुल गांधी ने कहा कि मैं अमेठी में फूड पार्क बनाना चाहता था मोदी जी ने रोक दिया। गठबंधन युवाओं को पक्की नौकरी देगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अमेठी का था, हूं और रहूंगा। मेरे लिए रायबरेली और अमेठी दोनों एक जैसे हैं। जो काम रायबरेली के लिए होगा वहीं विकास अमेठी के लिए भी होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों, नौजवानों, महिलाओं, हर वर्ग के लिए फैसले लेगी। कांग्रेस की सरकार ने इस देश को मनरेगा, खाद्यान्य का अधिकार, सूचना का अधिकार दिया। गरीबो को आज 5 किलो के हिसाब से राशन मिलता है। इंडिया गठबंधन की सरकार 10 किलो के हिसाब से राशन देगी। श्री राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी चार जून के बाद देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। किसानों, नौजवानों सभी ने मन बना लिया है कि अब इस देश को नरेन्द्र मोदी नहीं चाहिए।इंडिया गठबंधन की संयुक्त जनसभा व रैली में लाखों भीड़ देखने को मिली।