पूर्व प्रधान के पिता प्रभुनाथ शर्मा की तेरही में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी

रसड़ा (बलिया) अमहर पट्टी उत्तर के पूर्व प्रधान राम जी शर्मा के पिता की तेरही में गुरुवार कोसैकड़ो लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित कर श्रद्धांजलि दी और हजारों की संख्या में हीत मित्र सगे संबंधी ग्रामीण ब्रह्म भोज में शामिल हुए। विदित हो कि पूर्व प्रधान अमहर पट्टी उत्तर के पिता प्रभुनाथ शर्मा की मृत्यु 3 मई को हो गई यह लगभग 77 वर्ष के थे वे व्यवहार कुशल स्वच्छ हृदय वाले सामाजिक व्यक्ति थे। उनकी तेरही में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा ,महामंत्री हंसदेव विश्वकर्मा संरक्षक डॉक्टर भुवनेश्वर विश्वकर्मा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार सरदासपुरीएवं सगे संबंधी सैकड़ो की संख्या में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की इनके ब्रह्म भोज में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और मित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।