बेटी ने संपत्ति के लिए बूढ़ी मां की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

चंदौली। सदर कोतवाली के झांसी गांव में एक कलयुगी एक बेटी ने आने मां पर किसी धार दार लोहे,और पत्कीथर से वार कर उसकी हत्या कर दी है क्षेत्र में मामले की जानकारी होते ही लोगो में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी गांव निवासी 21 वर्षीय युवती में संपत्ति बटवारे के मामले में लिए बेटी ने मां की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। और वहीं छानबीन में जुट गई।मृतक लालमनी मौर्य 50 वर्ष के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनकी एक ही संतान बेटी है। लालमनी अपनी संपत्ति दामाद को देना चाहती थीं। जबकि बेटी शशि पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। उसका अपने मौसेरे भाई से प्रेम प्रपंच चल रहा था। वह उसके साथ ही रहना चाहती थी। मां पर अपने नाम से संपत्ति करने के लिए दबाव बना रही थी। इसको लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बेटी ने गुरुवार को मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों के जरिये पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर सदर कोतवाली पुलिस के साथ ही अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छानबीन में जुटी रही।