भारत राम और कृष्ण की धरती है जिहाद की धरती नहीं:योगी

फर्रुखाबाद संकिसा।शनिवार को रामलीला मैदान कमालगंज में सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्षी दलों पर जमकर वरसे।कहा कि जिनके आकाओं ने देश का बटवारा किया था अब उन्हें जिहाद की बात याद आने लग गई है।यह धरती राम और कृष्ण की धरती है जिहाद की धरती नहीं है।और उन्होंने कहा कि जब मै पहले यहां आया था तब मैने कहा था कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनेगा और बड़े-बड़े माफियाओं का राम-राम सत्य भी होगा और राम नाम सत्य है राम नाम की आवाज इतनी तीव्र है जब अच्छे-अच्छे लोग भी जिन लोगों को अवसर मिला था तब गरीबों के हकों पर डकैती डाली ही दिव्यांग जनों को भी उन्होंने नहीं छोड़ा इनको अब जिहाद की बात याद आने लगी है भारत राम और कृष्ण की धरती है भारत की धरती जिहाद की धरती नहीं है। और इसीलिए आपसे आवाह्न करने आया हूं पूरे देश के अंदर जो इस समय लहर है मैं आज मध्य प्रदेश से महाकाल की धरती से आया हूं पूरे देश के अंदर नौ राज्यों में प्रचार के लिए गया और देश के अंदर जो लहर है स्वर है दो ही प्रकार की गूंज है एक पूरे देश के हर जवान पर फिर एक बार मोदी सरकार और दूसरी जो राम को लाए हम उनको लाएंगे अपने बदलते हुए भारत को देखा है एक ऐसा भारत 2014 के पहले का भारत और 2014 के बाद का भारत 2014 के पहले का भारत दुनिया के अंदर विश्वास को चुका था अराजकता का शिकार था आतंकवाद और नक्सलवाद से ग्रसित था युवा पलायन करता था किसान आत्महत्याएं करता था भ्रष्टाचार इस कदर था की विकास की योजनाएं आगे नहीं बढ़ पाती थी गरीबों को कोई शासन की योजना प्राप्त नहीं हो पाती थी यह जितनी भी प्रकार की अराजकता थी ऐसे लोग करते थे जिन लोगों को भारत के लोकतंत्र पर विश्वास नहीं था जिन लोगों को देश के लोकतंत्र पर विश्वास था वे लोग मजबूती के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम से जुड़कर के भारत को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ते थे जिनको भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती थी वे लोग हर योजना में भ्रष्टाचार ढूंढने का प्रयास करते थे लेकिन 2014 के बाद के भारत को आपने देखा होगा।आज के भारत का दुनिया के अंदर सम्मान है नए भारत में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। नक्सलवाद और आतंकवाद का खत्म हुआ है अब वह स्थिति नहीं है कि कहीं विस्फोट होगा। और सरकार कहे कांग्रेस नेतृत्व की सरकार जो सपा बसपा के लोग समर्थन करते थे तब कांग्रेस की सरकार कहती थी की सीमा पार आतंकवाद है। अब कहीं जोर से पटाखा भी फूट जाए तो सबसे पहले पाकिस्तान सफाई देता है कहता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है और नए भारत की ताकत को जानता है नया भारत छेड़ता नहीं है अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ना नहीं है।मैं ने गंगा मैया के पुल का वादा किया था जिस पर काम चल रहा है। एक्सप्रेसवे को हरी झंडी मिल गई देश के अंदर विकास हो रहा है। आईआईटी,एम्स, मेडिकल कॉलेज आदि का सपना साकार हो रहा है।विकास की योजनाओं का संचालन हो रहा है। देश के अंदर 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है।और पाकिस्तान में 23 से 24 करोड़ लोग भूख से मर रहे हैं।इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।कि इनके आकाओं ने पहले देश का बटवारा किया था।और आज जिहाद की बात करके देश के लोकतंत्र को कलंकित करना चाहते हैं।जो लोग जिहाद चाहते हैं वह पकिस्तान के पास जाएं जो आज भूखों फूट-फूट कर मर रहा है।देश के अंदर 60 करोड़ लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा किसी भी गरीब आदमी का इलाज सांसद या विधायक निधि से कराया जाता है।जिसका खर्चा सरकार वहन करती है।