चार लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगी डिम्पल यादव - मनोज राय

कस्बे में सपा कार्यालय के उद्घाटन के बाद हुई सभा


घिरोर,

मैनपुरी लोक सभा सीट पर उत्तर प्रदेश की ही नही बल्कि देश की नजरे टिकी हुई है। इसको लेकर चंद्र देव यादव,पूर्व मंत्री आजमगढ़ एवं प्रभारी करहल विधानसभा, एवं मनोज राय पूर्व मंत्री प्रभारी लोकसभा मैनपुरी ने घिरोर में कार्यालय के उद्धघाटन के पश्चात कहा कि समाजवादी इस बार महंगाई, बेरोजगारी, पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलितों के उत्पीड़न के खिलाफ सारे लोग एकजुट हुए है। इस बार मैनपुरी जो समाजवादी को रोशन करती है। सभी लोग एक जुट होकर सपा प्रत्याशी को चार लाख मतों से विजयी बनायेंगे। यह बात पूर्व मंत्री प्रभारी लोक सभा मनोजराय ने कही।
कस्बा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय का उद्धघाटन मंगलवार को आजमगढ़ के पूर्व मंत्री चन्द्र देव यादव ने उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए । प्रभारी मंत्री लोक सभा मैनपुरी मनोज राय ने कहा कि अबकी बार मैनपुरी से सपा चार लाख मतों से पार होगी यहां की जनता मन बना लिया है। कि समाजवादी इस बार महंगाई, बेरोजगारी, पिछड़े, अल्पस्खयत, दलितों के उत्पीड़न के खिलाफ सारे लोग एकजुट हुए है। इस बार मैनपुरी जो समाजवादी को रोशन करती है। सभी लोग एक जुट होकर के चार लाख मतों से विजयी बनायेंगे। वही सरकार में युवा नौकरी के लिए परेशान है। पेपर लीक हो रहे है। महगाईं से परेशान है। भ्रस्टाचार चरम सीमा पर है हम लोगो को आरक्षण दिए नही जा रहे है। गुंडई बड़ गई है। कोई काम बिना पैसे के नही हो रहा है। आम समस्याओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है। मंत्री द्वारा कोई विकास कार्य मैनपुरी में नही कराया है। यह प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांग रहे है। जब कि इस बार प्रधानमंत्री ही जाने वाले है। मैनपुरी में भाजपा द्वारा सपा के गड़ में सेंध लगाने को लेकर चंद्र देव पूर्व मंत्री आजमगढ़ ने कहा कि जो भीम राव अम्बेडकर ने संविधान बनाकर हम लोगो को अधिकार दिया था आज वह खतरे में है। सभी लोग जानते है। कि समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही मजदूरों,गरीबों ,किसानों की समस्या,युवाओं को नौकरी ना मिलने से भाजपा हटाओ समाजवादी लाओ का नारा देकर समाजवादी आ रही है। इस बार बीजेपी हार रही है। पूर्वांचल में इस बार अंबेडकर नगर, आजमगढ़, फूल पुर, लालगंज ,घोषी, वालिया मऊ के अलावा आदि सीटें बीजेपी हार रही है। और सपा जीत रही है। इस अवसर पर चंद्र देव पूर्व मंत्री प्रभारी करहल विधानसभा , मनोज राय पूर्व मंत्री प्रभारी लोकसभा मैनपुरी,
अरविंद यादव पूर्व एमएलसी,
रामवरण यादव विधान सभा अध्यक्ष करहल, शिवकुमार शास्त्री गुप्ता , शिवकुमार शाक्य विधान सभा महासचिव , अनिल यादव ऊर्फ मोना, रंजीत कुमार यादव, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, विदेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष घिरोर,आफाक नियाजी पूर्व चेयरमैन , कृपाल सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, इंजीनियर सतीश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता , आदि सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।