न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी

डीडीयू नगर। न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद भी विवादित भूमि पर अवैध निर्माण जारी है। इस पर न ही राजस्व और न ही पुलिस विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है।उक्त बाते गोधना निवासी पीड़ित गोलू ने बताई जिसका कहना है की मैं थाने और दफ्तरों का चक्कर काट रहा हूं लेकिन निर्माण रोकने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है।अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना के अंतर्गत गोलू की गोधना में अ. न 266 पर विपक्षी गण से सिविल न्यालय चंदौली में वाद संख्या 32/2023 भूमि विवाद चल रहा है जो न्यायलय में विचाराधीन है इस दौरान विपक्षी द्वारा जमीन पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया गया है जब की मामले में (पीड़ित) गोलू ने सिविल न्यायलय चंदौली में वाद दायर कर जनवरी 2024 में स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया। आदेश में विपक्षियों को किसी प्रकार का निर्माण कार्य न करने का आदेश दिया गया है इसके बावजूद दूसरे पक्ष के द्वारा न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है इस पर पीड़ित ने संबंधित थाने को सूचना दी और सिविल न्यायालय के स्थगन आदेश का अनुपालन कराने की मांग की इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है मामले को सोशल मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया संबंधित उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी स्थानीय थाने की पुलिस निर्माण कार्य रुकवाने में रुचि नहीं ले रही पीड़ित प्रार्थना पत्र लेकर थाने और उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहा है।