ईद की खुशियां मातम में तब्दील, तेज रफ्तार डंपर ने ली पांच की जान

अमरिया। पीलीभीत सितारगंज हाईवे पर ग्राम बरात बोझ के पास दो बाइक सवारों को डंपर ने मारी पीछे से जोरदार टक्कर मौके पर महिला सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आज दिनांक 11/4/24 को समय लगभग 10.12 बजे सितारगंज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर द्वारा 2 मोटर साइकिल पर सवार 5 व्यक्तियो को टक्कर मार दी। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है जिसमे से 1. उवैस पुत्र ताहिर अली 28 वर्ष, 2. शाकिरा बेगम पत्नी उवैस आयु 27 वर्ष, 3. आकिब पुत्र हसीन ख़ाँ 24 वर्ष निवासी जहानाबाद, 4. साहिब पुत्र शाहिद 25 वर्ष, 5. अरबाज पुत्र अकील 28 वर्ष नि0गण परेवा वैश्य की दौराने इलाज मृत्यु हो गयी। इधर घटना के बाद हाईवे पर दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई भारी संख्या में पुलिस बल तैनात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया मौके पर उच्चाधिकारीगण उपस्थित है। शांति व्यवस्था कायम है। तेज रफ्तार डंपर ने आज कई परिवारों की ईद की खुशियां गम में तब्दील कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।