थाना रजावली के तीन गांवों तजापुर, बेलनगंज और लखनई के पांच घरों में चोरी कर चोरो ने मचाया तहलका।

नगला बीच सिटी अपडेट संवाद। थाना रजावली के अंतर्गत चोरों ने तीन गांवो तजापुर, बेलनगंज और लखनई के अलग अलग पांच घरों में लाखों रुपए की नगदी और लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर क्षेत्र में खलबली मचा दीहै। परिवारीजनों के अनुसार पांचो परिवारों में हुई चोरी की वारदात का समय लगभग 1 से 3 बजे के बीच रहा है। सुबह 9 बजे तक किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुँचने से नाराज चोरी पीड़ितों ने पुलिस चौकी तजापुर पर दिया धरना।पुलिस चौकी तजापुर के सामने बैठकर लगाए मुर्दाबाद के नारे और पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद से जल्द ही इन चोरियों के खुलासे की मांग की है।

जिन परिवारों के यहाँ चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उनका विवरण निम्नलिखित है-

1- अमरपाल सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी ग्राम बेलनगंज थाना रजावली

चोरी हुए समान व नगदी का ब्यौरा-

₹ 3 लाख 20 हजार की नगदी
1 सोने का हार कीमत लगभग 3 लाख रुपये।
4 सोने की जंजीर (प्रत्येक का वजन 1 से 2 तोले के बीच)
7 सोने की अंगूठी
6 सोने की चूडियां
3 जोड़ी लच्छे
4 जोड़ी सोने के कुंडल

2 जोड़ी चांदी की पायल
2 कंधौनी।
अमर सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह वर्तमान में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर मैनपुरी में तैनात ने बताया चोरी गया ये सारा आभूषण उन्होंने अगले महीने अपनी छोटी बहिन की होने वाली शादी में देने के लिए बनवाया था। उन्होने बताया कि चोरो ने उनकी चार पहिया गाड़ी की डिग्गी भी खोलने की कोशिश की जिससे गाड़ी पर उनके हाथों के निशान व फिंगरप्रिंट भी पड़ गए है।

2- महेश पाल सिंह (रिटायर्ड BSNL अधिकारी) पुत्र नाहर सिंह निवासी लखनई थाना रजावली

चोरी हुए समान व नगदी का ब्यौरा-

लगभग ₹ 4000 की नगदी
1 जोड़ी चांदी के बिछिया
अन्य सामान महेश पाल सिंह की नातिनी आरजू पुत्री अमित सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष के जग जाने के कारण घर मे ही छोड़ कर भाग गए। अमित सिंह पुत्र महेश पाल सिंह ने बताया कि खटपट होने पर मेरी पुत्री आरजू जाग गयी और उसने भागते हुए चोरो में से एक नवयुवक को पकड़ने की कोशिश की जो नारंगी रंग का गमछा पहने हुए था चेहरा चपटा हुआ था। किन्तु चोर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग गए।

3- गेंदालाल पुत्र बाबूराम (रिटायर्ड अध्यापक) निवासी ग्राम लखनई थाना रजावली

चोरी हुए समान व नगदी का ब्यौरा-

लगभग 15 से 20 लाख रुपये की नगदी।
4 अंगूठी सोने की(लगभग 1 से 2,2.5 तोले के बीच)
1 सोने का हार कीमत लगभग 3 लाख रुपये
1 कॉलर सोने का
4 चूड़ी सोने की
1 जोड़ी सोने की पट्टी
1 जोड़ी पायल सोने की
2 जोड़ी लच्छे चांदी के

गेंदा लाल ने बताया कि एक तोले की सोने की जंजीर, एक जोड़ी झुमकी सोने की ,एक जोड़ी कुंडल, दो पायल, एक अंगूठी सोने की और एक मंगलसूत्र सोने का। ये सभी आभूषण उनकी विधवा बेटी ममता पुत्री गेंदा लाल की है,भी चोरी हो गये। ममता का रो रो कर बुरा हाल है।


4 - उदय प्रताप सिंह पुत्र महिपाल सिंह ( प्रधानाध्यापक बेसिक शिक्षा विद्यालय तजापुर) निवासी ग्राम तजापुर थाना रजावली

चोरी हुए समान व नगदी का ब्यौरा-

लगभग 20 लाख रुपए की नगदी और लगभग 40 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुये है।

उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे हम सभी परिवार के लोग सोने के लिए अपने अपने कमरों में चले गए थे। सुबह जब हम लगभग 4 बजे दैनिक की भांति उठे तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली और लॉकर टूटा पड़ा है। ये दृश्य देखकर हमारे होश उड़ गए। और देखा कि उपर जंगला उखड़ा पड़ा है। शायद इसी रास्ते चोर घर मे दाखिल हुए हो। उन्हीने बताया कि हमारे चौकी के पास स्थित घर मे पहले भी बड़ी चोरी हो चुकी है लेकिन उस चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस के हाथ आज भी खाली है और आज फिर एक बार हमारे यहाँ चोरी हो गयी । हम पुलिस की घोर निंदा करते हैं थाना व चौकी पुलिस अपनी अच्छी तरह ड्यूटी नहीं कर रही है जब तक हमारी चोरी नहीं खुल जाती जिले के अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द खोलने का प्रयास नही किया जाता तब तक की स्थिति में हम बड़े स्तर पर धरना देने के लिए विवश होंगे ।

5 - विजेंद्र पाल सिंह पुत्र डम्बर पाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज निवासी ग्राम तजापुर थाना रजावली

चोरी हुए समान व नगदी का ब्यौरा-

1 जोड़ी सोने के कुंडल और लगभग
₹ 5000 की नगदी चोरी हुई है।
ये दोनों घर आपस मे पड़ोसी है।

�स्थानीय निवासियों में ये चर्चा जोरों से चल रही थी कि तीनो गांवो के पांचों गांवो में वारदात का समय भी लगभग 1 से 3 बजे का था जबकि तीनो गांवो के बीच मे लगभग 2 से 3 किलोमीटर का फासला है तो कोई 2 या 4 लोग चोरी की वारदात को अंजाम नही दे सकता। ये कोई गिरोह है जिसमे लगभग 20 से 25 लोग शामिल है जो एक साथ अलग अलग जगहों पर एक साथ चोरी और डकैतियों जैसी घटना को अंजाम दे रहे है।