बदायूं मे दो बच्चों की हत्या के मामले मे एक आरोपी को मौत दूसरे को जेल,

बदायूं। जनपद मे दो बच्चों की हत्या के मामले मे आरोपी जावेद को सीजेएम मोहमद साजिद के न्यायालय मे शुक्रवार को पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया। इस पर पिता विनोद का कहना है कि एक आरोपी को जेल और दूसरे को मौत मिली है। अब हम कुछ कहना नही चाहते। अब जो भी कार्रवाई होगी। वह पुलिस करेगी या फिर कोर्ट करेगा। उनके घर पर आसपास के और तमाम रिश्तेदार सांत्वना देने पहुंच रहे है। जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी मे 19 मार्च शाम विनोद कुमार के बेटे आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू निवासी साजिद और जावेद ने अंजाम दिया था। दोनों विनोद के घर के सामने ही सैलून चलाते थे। साजिद चाकू लेकर विनोद कुमार के घर में घुस गया था और उनके दो बच्चों को गला रेतकर मार डाला था। मझले बच्चे पीयूष पर भी हमला किया था लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। इस हत्याकांड मे आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया था, लेकिन जावेद बचकर भाग निकला था। उसने गुरुवार की सुबह बरेली मे नाटकीय ढंग से सरेंडर किया। घटना की वजह साफ न होने की वजह से परिवार वाले अब तक पुलिस पर ही अंगुली उठा रहे थे। पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े कर रहे थे लेकिन अब वह कुछ कहने के लिए तैयार नही हैं। उन्होंने पहले जो सवाल उठाए थे अब उन्हें दोहराना नही चाहते। इस हत्याकांड मे दोनों हत्यारोपियों की कॉल रिकॉर्ड महत्वपूर्ण साक्ष्य बन सकता है। इससे घटना के खुलासे में काफी मदद मिलेगी। हत्याकांड वाले दिन दोनों आरोपियों ने मोबाइल पर किस-किस से बात की थी। वह लगातार किससे बात कर रहे थे। यह अहम सवाल है। पुलिस ने कुछ कॉल रिकॉर्ड भी निकलवाई हैं लेकिन इस संबंध में पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस ने इसे विवेचना का पार्ट बताते हुए कुछ कहने से इनकार कर दिया है।।