गत 14 वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार 

पाली सिटी

गत 14 वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

पाली सिटी चुनाराम जाट आईपीएस पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया की वर्तमान में राजस्थान

सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय अभियान में कार्यवाही हेतू वांछित मुजरिम की दस्तयाबी हेतू

जितेन्द्रसिंह उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली शहर व थानाधिकारी पाना चौधरी पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा भरसक प्रयास करते हुए पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली में वर्ष 2008 से चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारण्टी रविन्द्रसिह पुत्र बाघसिह जाति रावणा राजपुत निवासी 535 राजेन्द्र नगर विस्तार पाली जो जिला पाली से रूहपोश होने के बाद करणसिह नाम से दस्तावेज बनाकर जीवनजी का पाडा, गांव भिलाड पीएस भीलाड जिला वलसाड, गुराजत में से गिरफ्तार किया गया