सूबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी से मिली पीलीभीत पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल,अतिथि विश्रामगृह, कम्युनिटी हॉल आदि के रखे प्रस्ताव,ब्रह्मचारी घाट सौंदर्यीकरण व 25 नालों के निर्माण का आभार जत

सूबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी से मिली पीलीभीत पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल,अतिथि विश्रामगृह, कम्युनिटी हॉल आदि के रखे प्रस्ताव,ब्रह्मचारी घाट सौंदर्यीकरण व 25 नालों के निर्माण का आभार जताया।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिली और पीलीभीत नगर के विकास कार्यों पर चर्चा की।कई नए प्रस्ताव दिए।पीलीभीत में आस्था के केंद्र ब्रह्मचारी घाट के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की तथा नगर में 25 नालों के बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ब्रह्मचारी घाट पर होने वाले सौंदर्यीकरण के संबंध में जानकारी दी।बताया कि ब्रह्मचारी घाट जनपद के प्रमुख आस्था के केंद्र में से एक है।यहां पर देवहा और खकरा नदी का संगम होता है।प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।यहां पर जब घाट के निर्माण के साथ ही विभिन्न कार्य हो जाएंगे तो काफी संख्या में श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।शहर में एक मनोरम स्थल बन जाएगा।डॉ आस्था ने शहर में नगर पालिका का अतिथि विश्रामगृह, कम्युनिटी हॉल,नेहरू पार्क आदि के विभिन्न प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।बताया कि मुख्यमंत्री ने कई प्रस्ताव पर सहमति जताई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देने के लिए कहा है।पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी प्रेरणा से नगर पालिका की बनाई जा रही कान्हा गौशाला का कार्य पूर्ण होने के बाद नगर में घूमते बेसहारा जानवरों को आश्रय मिलेगा।जानवरों को भोजन की व्यवस्था होगी और पशुओं के सड़क पर विचरण करने से होने वाली समस्याओं से नागरिकों को भी निजात मिलेगी।