कोरबा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर सरोज पांडेय का कोरिया में हुआ प्रथम आगमन विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित भाजपा कार्यकर्ता ने किया भव्य स्वागत

बैकुंठपुर ।जिला मुख्यालय भाजपा कार्यलाय में कोरबा लोक सभा सांसद प्रत्यासी सरोज पांडेय का प्रथम आगमन हुआ जिसमे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य सड़क पर अतीस बाजी करते हुए पुष्प वर्षा कर,तिलक लगा कर भव्य स्वागत किया गया , विधायक भईया लाल राजवाड़े सहित भाजपा पदाधिकारी सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रही,आपको बता दे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ के सभी 11सीटों के लिए प्रत्याशि की घोषणा कर दिया है।कोरबा लोकसभा सीट से सरोज पांडेय को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। हाई प्रोफाइल सीट कोरबा से प्रत्याशि बनाए जाने के बाद सरोज पांडेय कोरिया जिले में पहली बार आगमान हुआ भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यक्रताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव जितवाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई सरोज पांडेय से जब मीडिया द्वारा सवाल किया गया तो उनका कहना था कि आगामी लोकसभा चुनाव मोदी जी व विकास के नाम पर लड़ा जाएगा स्वागत व परिचय कार्यक्राम में कार्यक्रताओं को रिचार्ज किया गया कार्यक्रम में विधायक भईया लाल रजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े,सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौदूद रहे।