पीलीभीत पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने डांसर पर्व मिश्रा का किया अभिनंदन,डॉक्टर आस्था अग्रवाल के द्वारा होनहार पर्व मिश्रा का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। डांसर पर्व मिश्रा ने स्टार प्लस के ड

पीलीभीत पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने डांसर पर्व मिश्रा का किया अभिनंदन,डॉक्टर आस्था अग्रवाल के द्वारा होनहार पर्व मिश्रा का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
डांसर पर्व मिश्रा ने स्टार प्लस के डांस प्लस कार्यक्रम में सेमी फाइनल तक का मुकाम किया हासिल

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत नगर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी लेखपाल चंद्र प्रकाश मिश्रा और ऋचा मिश्रा के होनहार बेटे पर्व मिश्रा का आज पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल और कई सभासदों ने अभिनंदन करते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया है।आपको बता दें पर्व मिश्रा स्टार प्लस के डांस शो डांस प्लस में प्रतिभाग करके जनपद लौटे हैं। उन्होंने इस रियलिटी शो में सेमी फाइनल तक पहुंचने का मुकाम हासिल किया।रियलिटी शो डांस प्लस में प्रतिभाग करने के दौरान मुंबई में उन्होंने देश के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त किया और सेमी फाइनल तक पहुंचे।पर्व मिश्रा शहर के लिटिल एंजिल्स स्कूल से पढ़ाई करने के बाद जेएमबी कॉलेज से बीकॉम कर रहे हैं।उनके पहले गुरु शहर के कोरियोग्राफर जावेद हुसैन रहे हैं। उसके बाद उन्होंने कोरियोग्राफर राजा से डांस सीखा।उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों में होने वाले डांस कंपटीशन में विजय प्राप्त की।पर्व के पीलीभीत वापस घर लौटने पर उन्हें नगर पालिका परिषद कार्यालय में आमंत्रित किया गया।पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था ने फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर सभासद साकेत सक्सेना,वतनदीप मिश्रा, सुरेश कुमार लोधी,राजेंद्र कुमार, अवतार सिंह मोनू,मनोज मिश्रा मोनू,विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे है।