शटरिंग खोलते समय छत से गिरकर राजगीर मिस्त्री की मौत

अमित श्रीवास्तव

शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के पूरे गंगा दीन मजरे चितवनिया में एक राजगीर मिस्त्री की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम स्वरुप पुत्र सुन्दर लाल उम्र लगभग 57 वर्ष निवासी जगतपुर थाना क्षेत्र शिवरतन गंज जनपद अमेठी, जो कि राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था, अपनी बेटी के निर्माणाधीन मकान में कार्य करने पूरे गंगा दीन मजरे चितवनिया थाना शिवगढ़ आया था, जहां शेटरिंग खोलते समय पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया, दामाद सर्वेश व अन्य परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है।