राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला समन्वय विभाग की ओर से भविष्य के भारत में तरुणीयों के योगदान की भूमिका विषय पर पीलीभीत के गांधी प्रेक्षाग्रह में तरुणी सम्मेलन का किया गया आयोजन,आप लोग जींस,प

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला समन्वय विभाग की ओर से भविष्य के भारत में तरुणीयों के योगदान की भूमिका विषय पर पीलीभीत के गांधी प्रेक्षाग्रह में तरुणी सम्मेलन का किया गया आयोजन।
आप लोग जींस पैंट शर्ट पहने इसके साथ ही अपनी सभ्यता का प्रतीक सलवार सूट और साड़ी को न नकारे?आस्था अग्रवाल पालिका अध्यक्ष पीलीभीत।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महिला समन्वय विभाग की ओर से भविष्य के भारत में तरुणीयों के महत्वपूर्ण योगदान की भूमिका विषय पर तरुणी सम्मेलन का आज पीलीभीत जनपद के गांधी प्रेक्षा ग्रह में आयोजन किया गया है।इस सम्मेलन कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों की सैकड़ो छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता के लिए चर्चा की।गांधी स्टेडियम प्रेक्षा गृह में आयोजित तरुणी सम्मेलन को संबोधित करते हुए बरेली से आई विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति विभाग संयुक्त साधना सिंह ने सुरक्षा और सेल्फ डिफेंस, स्वास्थ्य से संबंधित विषय, शारीरिक फिटनेस से संबंधित विषय,स्वावलंबन,संस्कार तथा आध्यात्मिक दिशा,कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक दायित्व,पर्यावरण जागरूकता,सामाजिक समरसता, नागरिक बोध,वर्तमान चुनौतियां, विश्व परिदृश्य,नई तकनीकी की जानकारी,नवाचार की सुगमता और मुख्य रूप से सावधानियां के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल के द्वारा आयोजन में उपस्थित सभी छात्राओं एवं युवतियों तथा महिलाओं से अपने संबोधन के दौरान कहा गया है कि आप लोग जींस पैंट शर्ट पहने मगर इसके साथ ही अपनी सभ्यता का प्रतीक के सलवार सूट और साड़ी को भी ना नकारे।वहीं इसके अलावा बरेली कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजिता सिंह तिवारी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा गुप्ता,मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम गंगवार,रोजी दीक्षित सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। वहीं कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य प्रिया शर्मा ने किया है।कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश गंगवार रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा,सभासद सुनीता सिंह,रत्ना शुक्ला,पंकज तिवारी,परमजीत सिंह,अनु चौधरी सहित काफी संख्या में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता और सैकड़ो छात्राएं मौजूद रही हैं।