पीलीभीत में अमरिया ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के द्वारा उनके निजी कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर सुनी गई क्षेत्र वासियों की समस्याएं।

पीलीभीत में अमरिया ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के द्वारा उनके निजी कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर सुनी गई क्षेत्र वासियों की समस्याएं।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

उत्तर प्रदेश में जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा शासन के कार्यकाल में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी एवं मंत्री,सांसद जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं को सुन कर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं वहीं इसी क्रम में आज पीलीभीत जनपद के विकासखंड अमरिया के ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के द्वारा अपनी निजी कार्यालय पर क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाया गया है।मीडिया को जानकारी देते हुए ब्लाक प्रमुख सरदार निशान सिंह ने बताया है पीलीभीत जनपद में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार लगातार अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निश्चित करते रहे हैं इसी से प्रेरित होकर हम लगातार अपने भाजपा कार्यालय पर क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुनकर क्षेत्रवासियों की शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को कहा गया है।ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार चल रही है और इस सरकार में किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।अगर किसी क्षेत्रवासी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो लिखित शिकायत कर उनके निजी आवास पर भाजपा कार्यालय पर सुबह 11:00 बजे से लेकर अपराह्न 2:00 बजे तक अवगत करा सकते हैं।