फिरोजपुर राजभाषा कर्मचारी योजना' के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया

फिरोजपुर के सभाकक्ष में राजभाषा पत्रिका 'अमृत दर्पण' का विमोचन एवं 'माह का राजभाषा कर्मचारी योजना' के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक द्वारा राजभाषा पत्रिका 'अमृत दर्पण' का अनावरण कर विमोचन किया गया तदोपरांत माह का राजभाषा कर्मचारी पुरस्कार योजना के अंतर्गत विजेता 4 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में यशवीर सिंह गुलेरिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक ओपी,बलबीर सिंह, सीपीएम,साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,तनु अग्रवाल,वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं जी.पी.एस. चौहान,राजभाषा अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में कार्मिक शाखा के कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का भी आयोजन किया जिसमें राजभाषा अधिकारी एवं अंजली शर्मा, वरिष्ठ अनुवादक ने कर्मचारियों को हिंदी से संबंधित नियमों एवं संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी तथा कर्मचारियों को हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया ।