कलेक्ट्रेट में पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन, ईओ और डीओ पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, बोले- ड्यूटी न देकर धनउगाही में जुटे

हरदोई। कलेक्ट्रेट पहुंचे पीआरडी के सैकड़ों जवानों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद ड्यूटी और महीनों वेतन न देना शामिल है। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर ईओ और डीओ पर कार्यवाही की मांग की है।
हरदोई के कलेक्ट्रेट पहुंचे पीआरडी के सैकड़ों जवानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ईओ और डीओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जवानों ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश पर बहाल हुए है,उनको घूस देने पर दो माह ड्यूटी दी गई। इसके बाद ड्यूटी के लिए जवानों को दर दर भटकना पड़ता है और महीनों वेतन भी नहीं दिया जाता है। जिससे जनपद के सभी पीआरडी जवान परेशान है। उन्होंने कहा कि ईओ और डीओ कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे है। इसी के चलते पीआरडी जवानों को ड्यूटी नहीं मिल रही है। हम सब जवानों को परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया है। सैकड़ों जवानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर ईओ और डीओ पर कार्यवाही की मांग की है।
पीआरडी जवान देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ईओ और डीओ कोर्ट के आदेश के बाद भी जवानों को परेशान कर रहे है। ड्यूटी के नाम पर घूस मांगते है, उनको दो माह के बाद ड्यूटी भी नहीं दी और महीनों वेतन नहीं देते है। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर ईओ और डीओ पर कार्यवाही की मांग की है।