विकास मोर्चा संस्था ने जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कपड़े

महेश प्रताप सिंह
कानपुर (सिटी अपडेट) /
सामाजिक संस्था विकास मोर्चा कानपुर महानगर के तत्वाधान में पनकी मंदिर के बगल कच्ची बस्ती में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटा गया। संस्थापक विनोद शुक्ला ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगो की सहायता करता रहता है। इसी कड़ी में आज ठंडी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटा गया है। इसमे मुख्य रूप से विवेक अग्निहोत्री, कौशलेंद्र पांडे, भावना बाजपाई, अभय मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, अनूप गुप्ता, जया श्रीवास्तव, संगीता सचान, शिप्रा सक्सेना, पल्लवी, अरुण कुशवाहा, नीता, रमा श्रीवास्तव शामिल रहे।