मुस्लिम समुदाय पर अभद्र टिप्पडी करने बाला गिरफ्तार, जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारियों ने दर्ज कराया था मुकदमा।

बरेली। मुस्लिम समुदाय पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने बाला गिरफ्तार जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारियों द्वारा थाना सी बी गंज मे मुकदमा दर्ज कराया गया था। जानकारी के अनुसार थाना सी बी गंज क्षेत्र क पवन कश्यप पुत्र श्री राजू कश्यप नि0 जोगीठेर थाना सीबीगंज जनपद बरेली का निवासी है जिसने अपनी इंस्टाग्राम आई डी पवनकश्यप2022 पर गाली गलौच व समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने का अपराध किया था जिससे मुस्लिम धर्म के लोगों की भावना को ठेस पहुंची। 28 दिसम्बर 2023 को उक्त पवन कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम आई डी से एक वीडियो अपलोड की, जिसमे भारतीय पोस्ट आफिस के सम्मानित कर्मचारियो को गाली एंव अभद्र टिप्पणी कर अपमानित कर रहा था एंव दिनांक 22 जनवरी 2024 को एक धार्मिक उन्माद फैलाने एंव दो समुदायो के बीच दंगा भडकाने की नियत से मुस्लिम समुदाय पर अभ्रद टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं का अपमान किया था एव मुस्लिम समुदाय की भावनाओ को ठेस पहुंचाया था, जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारियों ने बताया की घटना से सम्बन्धित वीडियो उपलब्ध करा दिया जायेगा। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज थाना सी बी गंज पुलिस ने उक्त पवन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।