पीलीभीत में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने पैतृक गांव कुकरी खेड़ा में रामचरितमानस पुस्तक का किया वितरण,बोले राम हमारे चरित्र में है।

गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने पैतृक गांव कुकरी खेड़ा में रामचरितमानस पुस्तक का किया वितरण,बोले राम हमारे चरित्र में है।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी में जनपद पीलीभीत के विकासखंड ललौरी खेड़ा क्षेत्र के ग्राम कुकरीखेड़ा में आज गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार श्री अयोध्या धाम रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में अपने पैतृक गांव पहुंचे।मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गांव के सभी वृद्धजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया है।
राज्य संजय सिंह गंगवार के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम वासियों तथा क्षेत्रवासियों को संबोधित किया गया है।इसके उपरांत राज्य मंत्री संजय सिंह ने अपने पैतृक गांव के सभी ग्राम वासियों के घर-घर जाकर रामचरितमानस पुस्तक का वितरण किया है।इस दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार,ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा के अलावा विजय गंगवार,कोतवाल जहानाबाद मुकेश शुक्ला सहित क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान,बीडीसी सदस्य तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।