कार्यकर्ता मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई का संकल्प लें : सांसद संतोष गंगवार*

*भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर संजय नगर और शिव मंदिर सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर मंदिर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश*

*प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक महानगर के सभी मन्दिरों में चलेगा स्वच्छता अभियान*-अधीर सक्सेना

सुल्तानपुर।अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा विभिन्न मन्दिरों में स्वच्छता अभियान चला रही है।इसी के तहत सांसद संतोष गंगवार , अनिल कुमार एडवोकेट और गुलशन आनंद ने होली चौराहा संजय नगर मन्दिर और सुरेश शर्मा नगर चौराहे के मंदिर परिसर एवं व आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कार्यकर्ता से कहा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने तक मन्दिरों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-साफ सफाई के अभियान को सफल बनाने का संकल्प लें। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक महानगर के सभी मंदिरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर? परिसरों को चमकाएंगे।इस दौरान प्रातः काल भजन - पूजन होगा, मन्दिर को झालर से सजाया जाएगा।भाजपा मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने बताया कि? प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी समस्त मंदिरों पर एलईडी के माध्यम से दिखाया जाएगा।सभी मंदिरों पर शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम भी होगा।इस मौके पर सांसद संतोष गंगवार, भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, गुलशन आनंद, विष्णु अग्रवाल, बंटी ठाकुर, वीरेंद्र अरोड़ा, विनोद पागरानी,मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, सुधांशु सक्सेना, पुष्पेंद्र पटेल,बबलू पटेल, विवेक पटेल, अभिषेक गुप्ता,प्रमोद रघुवंशी,दीपक शंकधार , सुधा वाला अग्रवाल, रामकृष्ण शुक्ला, सुनील सक्सेना, काशीराम, मनु गुप्ता, सुमित कार्तिकेय, सतीश गुप्ता, जगदीश सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।