बांसुरी नगरी पीलीभीत से मशहूर पुराने एक मुस्लिम परिवार के द्वारा बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी 21 फीट लंबी बांसुरी श्री अयोध्या धाम जाएगी,पीलीभीत का नाम देश-विदेश में जाना जाएगा।

बांसुरी नगरी पीलीभीत से मशहूर पुराने एक मुस्लिम परिवार के द्वारा बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी 21 फीट लंबी बांसुरी श्री अयोध्या धाम जाएगी,पीलीभीत का नाम देश-विदेश में जाना जाएगा।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश और प्रदेश के अपने अपने जिले की जो भी प्रसिद्ध वस्तु है उसको श्री अयोध्या धाम भेजा जा रहा है।जिसके निमित्त आज पीलीभीत के सभी सम्मानित संगठन और संस्था के द्वारा निर्णय लिया गया कि पीलीभीत जोकि बांसुरी नगरी के नाम से प्रसिद्ध है क्यों ना एक बांसुरी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भेजी जाये,इसलिए आज पीलीभीत जनपद के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है,जब यहां तैयार की गई विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी (21 फिट) श्री अयोध्या धाम के संग्रहालय में रखी जायेगी तो निश्चित रूप से पीलीभीत का नाम देश विदेश में पहुंचेगा और जो भी दर्शनार्थी इस बांसुरी का दर्शन करेंगे तो वहां पर रखी विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी देखकर पीलीभीत का गौरव बढ़ेगा।यह बांसुरी पीलीभीत के सबसे पुराने बांसुरी कारीगर नवी एंड संस के मालिक मशहूर कारीगर स्व० नबाव अहमद की पत्नी हीना परवीन,पति शमशाद अहमद और उनके सुपुत्र अरवाज ने तैयार की है,उन्होंने बताया कि यह बांस कई वर्षों से किसी ऐतिहासिक क्षण के लिए रखा था,चुंकि श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है तो इसलिए जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सूचना मिली तो मन बहुत आनंदित हुआ और फिर इस निशुल्क भव्य बांसुरी को दस दिनों में तैयार करके इसको संगठन को सौंप दी गई।यह बांसुरी मन्दिर बनने के बाद श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना की जायेगी।आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया और इसको 26 जनवरी को श्री अयोध्या धाम भेजा जाएगा, जहां यह संग्रहालय में स्थापित की जायेगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला,विभाग संघचालक ओमप्रकाश गंगवार,प्रांत घोष प्रमुख ललित कुमार, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत,विभाग कार्यवाह मिथलेश कुमार,सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार,बरसाना से पूज्य संत नित्यानंद जी महाराज,विभाग सेवा प्रमुख हरिओम गंगवार, जिला संघचालक शिव कुमार, जिला प्रचारक दुष्यंत कुमार, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार गंगवार,जिला उपाध्यक्ष जगदीश सक्सेना,जिला संगठन मंत्री प्रिंस गौड़,जिला मंत्री मणिकांत मिश्रा, दुर्गा वाहिनी प्रमुख परमजीत कौर,नगर संघचालक प्रदीप नवरंग,नगर प्रचारक सोहनवीर उपस्थित रहे।इस भव्य कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव प्रताप सिंह,बलराज पासी, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद,पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान,बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरुभाग सिंह,ब्लॉक प्रमुख अमरिया निशान सिंह, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा,सहित हजारों रामभक्त उपस्थित रहे है।