पीलीभीत मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक शर्मा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया का किया गया निरीक्षण,ब्लड बैंक लैब निर्माण के लिए जगह हुई सुनिश्चित।

पीलीभीत मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक शर्मा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया का किया गया निरीक्षण,ब्लड बैंक लैब निर्माण के लिए जगह हुई सुनिश्चित।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया का आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक शर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया है।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ सफाई और पार्क हेतु तथा ब्लड बैंक लैब के लिए भूमि का भी निरीक्षण किया है।मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया है शासन के दिशा निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य अमरिया में लैब के लिए चयन की गई भूमि का निरीक्षण किया गया है जहां पर लैब का निर्माण होना है। जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया है।लैब का निर्माण ललौरी खेड़ा पीएचसी पर होना है।